ग्वालियर व्यापार मेला ग्वालियर में आयोजित किया जाने वाला उत्तर भारत में एक बड़ा व्यापार मेला है। इसकी शुरुआत 1905 में ग्वालियर के तत्कालीन राजा, महाराज माधोराव सिंधिया ने की थी। आज यह एशिया का सबसे बड़ा व्यापार मेला है।
मेला 104 एकड़ (0.42 कि॰मी2) में फैला हुआ है। और कई ब्लाक और सेक्टरों में बँटा हुआ है। रेसकोर्स रोड पर स्थित मेला ग्राउंड को मध्य प्रदेश का प्रगति मैदान भी मानते हैं। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण हर वर्ष इस मेले का आयोजन करता है।
मेले के प्रमुख आकर्षण हास्य कवि सम्मेलन, क़व्वाली दंगल, मुशायरे, शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत रात्रियाँ, और कई अन्य गतिविधियाँ मेले का अभिन्न अंग हैं। पशु व्यापार मेला मेले का एक अभिन्न हिस्सा है, जिसमें हर साल लगभग 10,000 जानवरों को बेचा या खरीदा जाता है। शिल्प बाज़ार ग्वालियर व्यापार मेले का एक सुंदर आकर्षण है। इस बाजार में, विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित चीजें पूरे भारत के लोगों द्वारा बेची जाती हैं।
सावन मेला का आयोजन दिनांक 20 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। मेले में दुकानों एवं झूलों के आवंटन हेतु आवेदन प्रक्रिया MPOnline के माध्यम से प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं।
Sawan Mela 2026 will be held from 20 July 2026 to 31 August 2026. The application process for the allotment of shops and amusement rides has been started through MPOnline. Interested applicants are requested to apply within the stipulated timeline.
| सेक्टर | आरंभ तिथि | अंतिम तिथि |
|---|---|---|
| General (Sawan Mela) / जनरल (सावन मेला) | 22 June 2026 | 06 July 2026 |
| Jhula (Sawan Mela) / झूला (सावन मेला) | 22 June 2026 | 06 July 2026 |