सेक्टर की अनुसूची
भुगतान की गई दुकानें की अनुसूची
×

महत्वपूर्ण सूचना !

समस्त नागरिकों एवं कियोस्क संचालकों को सूचित किया जाता है कि वित्त वर्ष 2025-26 की फायनेंसियल क्लोजिंग के कारण एमपीऑनलाइन पोर्टल एवं इसके समस्त सब-डोमेन की सेवाएं दिनांक 31 मार्च, 2026 को रात्रि 11.50 बजे से दिनांक 02 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10:00 बजे तक बंद रहेंगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की सेवा/ट्रांजैक्शन उपलब्ध नहीं रहेगी। अतः आप सभी से अनुरोध है कि अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर लें।

नए दुकानों के लिए आवेदन ग्वालियर मेला पोर्टल पर अनारक्षित श्रेणी का चयन कर आवेदन पत्र जमा कर भुगतान करें

ग्वालियर व्यापार मेला ग्वालियर में आयोजित किया जाने वाला उत्तर भारत में एक बड़ा व्यापार मेला है। इसकी शुरुआत 1905 में ग्वालियर के तत्कालीन राजा, महाराज माधोराव सिंधिया ने की थी। आज यह एशिया का सबसे बड़ा व्यापार मेला है।

मेला 104 एकड़ (0.42 कि॰मी2) में फैला हुआ है। और कई ब्लाक और सेक्टरों में बँटा हुआ है। रेसकोर्स रोड पर स्थित मेला ग्राउंड को मध्य प्रदेश का प्रगति मैदान भी मानते हैं। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण हर वर्ष इस मेले का आयोजन करता है।

मेले के प्रमुख आकर्षण हास्य कवि सम्मेलन, क़व्वाली दंगल, मुशायरे, शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत रात्रियाँ, और कई अन्य गतिविधियाँ मेले का अभिन्न अंग हैं। पशु व्यापार मेला मेले का एक अभिन्न हिस्सा है, जिसमें हर साल लगभग 10,000 जानवरों को बेचा या खरीदा जाता है। शिल्प बाज़ार ग्वालियर व्यापार मेले का एक सुंदर आकर्षण है। इस बाजार में, विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित चीजें पूरे भारत के लोगों द्वारा बेची जाती हैं।